फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: नगर निगम में बनाए मतदान केंद्र पर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा के कुछ युवा नेताओं को मतदान केंद्र के अंदर सपा नेता ने फर्जी मतदाता बताते हुए रोक लिया। मामला बिगड़ता देखकर शिक्षक मतदाता की पर्ची लेकर पहुंचा एक भाजपा नेता तो अचानक से भाग गया। वहीं अंदर से शुरू हुआ यह विवाद बढ़कर बाहर तक पहुंच गया। बाहर सपा नेताओं ने भाजपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सड़क पर भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। फिरोजाबाद में नगर निगम पर शिक्षक मतदाताओं के लिए बूथ बनाया था। सुबह से ही यहां पर मतदान शुरू हो गया। कई शिक्षक सुबह से वोट करने यहां पहुंचने लगे। मतदान केंद्र पर सपा एवं भाजपा नेताओं के बीच तनातनी की स्थिति दोपहर डेढ़ बजे से बनना शुरू हुई, ...