फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जांच कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त ने जल मूल्य के आठ कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवेदन पत्रों की जांच जल मूल्य कर्मचारियों को सौंपी गई है जो अपने कार्यों में रुचि नहीं ले रहे।

कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने बताया है की समीक्षा के दौरान कर्मचारी राजेंद्र, प्रदीप, पारस, मोहम्मद आजम, बबलू, हैदर अली सुपरवाइजर, उमेश सक्सेना, दिनेश कुमार एवं राजीव दीक्षित जो संग्रहकर्ता हैं उनकी लापरवाही उजागर हुई है। उ...