Firozabad News: नाले से भैंस निकालते किसान डूबा, मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: अरांव थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम नाले से भैंस निकालते समय गहरे पानी में डूबने से किसान की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसान का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। गांव भानपुरा निवासी 62 वर्षीय किसान जगत सिंह पुत्र हरीलाल शनिवार को गांव के बाहर भैंस चराने गया था। उसी दौरान एक भैंस गहरे नाले में पानी पीने के लिए पहुंच गई। जब काफी समय तक बाहर नहीं निकली तो वह नाले के अंदर घुस गया। अचानक ही वह गहरे पानी में डूब गया।सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसकी खोजबीन करने में जुट गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.