Firozabad News: नाले में पानी का बहाव ठीक न होने पर ईओ ने लगाई फटकार
फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में लाखों की लागत से तहसील तिराहा से नारायण होटल तक बने नाले में पानी का बहाव न होने पर ईओ नगर पालिका ने नगर पालिका के अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाई। ईओ ने नाले बनाने वाले ठेकेदार को भी फटकार लगाई। कटरा बाजार से लेकर तहसील तिराहा तक भारी जलभराव होता है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लाखों रुपए की कीमत से दो माह पूर्व ही नाले का निर्माण कराया गया। लेकिन बरसात ने नाले की पोल खोलकर रख दी है। ठेकेदार ने नाला को कही सकरा, कही चौड़ा, जगह जगह घुमावदार बना दिया जिससे पानी नाले में नहीं जा रहा है। नाले का निर्माण ठीक तरह से न होने के कारण पानी बहुत कम मात्रा में रुककर जा रहा है। जिसके चलते तहसील थाने के आसपास भारी जलभराव हो रहा है। बुधवार को ईओ नगर पालिका ने नारायण होटल के पास निरीक्षण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.