Firozabad News: नाला निर्माण में बाधा डालने पर जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण
फिरोजाबाद, अक्टूबर 14 -- Firozabad News: एटा रोड पर ट्रांसफार्मर के निकट नाला निर्माण के बाद मिट्टी डालकर अवरोध पैदा करने के मामले में मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कराई। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे स्थानीय लोगों को चेतावनी देकर अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी बुलाकर रास्ते में डाली गई मिट्टी हटवाई गई, जिससे नाला निर्माण का काम आगे बढ़ सके। नगर पालिका परिषद की ओर से एटा रोड पर पिछले कुछ दिनों से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। एटा चौराहे से आगे राठौर चक्की के पास ट्रांसफार्मर के निकट कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य के बाद मिट्टी डालकर अवरोध पैदा किया जा रहा था। पालिका कर्मियों ने पहले भी सफाई कर रास्ता साफ कराया था, लेकिन दोबारा मिट्टी डालकर बाधा उत्पन्न की गई। मामले की जानकारी पर मंगलवार को नगर पालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.