Firozabad News: नाम मात्र का रह गया टूंडला रोडवेज बस स्टैंड
फिरोजाबाद, जुलाई 18 -- Firozabad News: टूंडला। टूंडला रोडवेज बस स्टैंड का हाल इस समय वदसे बदतर हो गया है। हालात यह हैं कि अधिकांश रोडवेज बसें बस, स्टैंड के भीतर जाने के बजाय एटा रोड पर खड़ी होकर ही सवारियां भरती और उतारती हैं। इससे मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की ओर परिवहन निगम और प्रशासन का लंबे समय से कोई ध्यान नहीं है। नगरवासियों के अनुसार बस स्टैंड परिसर में कुल्फी, टिक्की और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर आने वाले लोग अपने चार पहिया वाहन अंदर ही खड़े कर देते हैं। वहीं एटा मार्ग पर चलने वाले बड़ी संख्या में ऑटो भी बस स्टैंड परिसर में कब्जा जमाए रहते हैं। इसके चलते बसों के खड़े होने और यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचता। जगह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.