फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में 27 अगस्त को भूड़ा नहर में वृद्धा के शव मिलने के मामले में मृतका के नाती ने कुछ लोगों पर साजिश के तहत नहर में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के नाती ने थाने में पुलिस को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। विशाल पुत्र यदुवंश कुमार निवासी वासदेवपुर थाना लाइनपार ने शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी दादी शांती देवी पत्नी महावीर सिंह निवासी मोहल्ला कोटला थाना दक्षिण 26 अगस्त की सुबह शिकोहाबाद की तरफ आने की कहकर आई थी। लेकिन जब वृद्धा घर नहीं आई तो उनकी तलाश शुरू की। 27 अगस्त को चचेरे भाई ने वृद्धा की मौत की सूचना दी। उसे बताया कि उनका शव भोगनीपुर ब्रांच की भूड़ा नहर में मिला है। उसके बाद पुलिस ने 28 अगस्त को उनका पोस्टमोर्टम कराया।नाती की मानें तो वृद्धा ने अपनी मृत्यु से प...