Firozabad News: नहर में बहता मिला महिला का शव, पहचान नहीं
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के भोगनीपुर ब्रांच नहर में एक महिला का शव बहते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वामी नगर के पास महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन उसके शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 60 वर्ष के करीब होगी। महिला की मौत कैसे हुई है वह शव के पोस्टमार्टम होने के बाद ही ज्ञात होगा। महिला ने आत्महत्या, हत्या की हुई है। उसकी जानकारी हो सकेगी। पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्रों में महिला के शव मिलने की जानकारी भेज दी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.