फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: नशे में एक युवक ने अपनी मासूम पुत्री और पुत्र को जमीन पर पटक-पटककर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं अपने बच्चों को बचाने आई महिला तथा दो पुत्रों को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना बुधवार को थाना रजावली के अंतर्गत गांव डेरा बंजारा की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बुधवार की देर शाम का है। गांव निवासी शबाना पत्नी रफीक अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसका पति नशे में घर पहुंचा जहां चाय फैलने को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। पत्नी का कहना है कि नशे में पति ने उसकी एक वर्षीय पुत्री फिजा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इतना ही नहीं उसके बाद उसने चार वर्षीय जुनैद को भी जमीन पर पटक दिया...