फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: थाना पचोखरा क्षेत्र में शनिवार रात नगला कलुआ मार्ग पर 21 वर्षीय युवती नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। होश में आने पर युवती ने बताया कि वह टूंडला कपड़े खरीदने आई थी और नशा करने के बाद घर के लिए निकली थी। इसके बाद वह नगला कलुआ मार्ग तक कैसे पहुंची, उसे जानकारी नहीं है। परिजन कार्रवाई से इनकार करते हुए युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार युवती की हालत अब ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...