Firozabad News: नशेबाज कैंटर चालक ने दरोगा को हाईवे पर मारी टक्कर, हिरासत में
फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- Firozabad News: सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर दौड़ रहे एक कैंटर के चालक ने थाने के दरोगा को टक्कर मार दी। उनके ऊपर कैंटर चढ़ाने का प्रयास कर दिया। जब बाइक से गिरे दरोगा ने दौड़भाग करके कैंटर को रुकवाया और चालक को पकड़ा तो पता चला वह नशे में था। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कैंटर को जब्त कर थाने पहुंचा दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। दरोगा की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। मामला गुरुवार की शाम का था।
दरोगा की बाइक का हाल थाना सिरसागंज में तैनात दरोगा अरुण सागर थाने के काम से जिला मुख्यालय पर गए थे। उनको रिमांड को लेकर कोर्ट में जाना था। जब वह कोर्ट के सारे कामों को करने के बाद शाम को लौटकर थाने जा रहे थे तो अचानक सिरसागंज क्षेत्र में पहुंचने के बाद उनकी बाइक को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.