फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में एक किराने की दुकान चलाने वाले कारोबारी को ग्राहक बनकर आए युवक ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। कारोबारी के बेहोश होने के बाद मोबाइल एवं पैसे लेकर चला गया। बैंक ऑफ इंडिया के सामने रहने वाले भूरी सिंह की जय बालाजी किराना स्टोर के नाम से दुकान है। आरोप है कि रविवार दोपहर सवा दो बजे एक अनजान व्यक्ति उसकी दुकान पर आया। ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, इससे वह बहेश हो गया। डेढ़ घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसका मोबाइल एवं रुपये गायब थे। पीड़ित ने आरोपी को तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना मक्खनपुर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...