फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: एका क्षेत्र में नव विवाहिता की विदा कराकर लौट रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नव विवाहिता समेत कई लोग घायल हो गए। एका क्षेत्र के नगला चित्तर निवासी विमलेश की शादी कुछ समय पूर्व एका क्षेत्र के ही गांव मोहनपुर में हुई थी। वह बुधवार को अपनी पत्नी अश्वनी की विदा कराने अपने परिवारीजनों व रिश्तेदारों के साथ स्कॉर्पियो से अपनी ससुराल मोहनपुर गया था। विदा कराकर लौट समय शाम को नगला चित्तर के पास गाड़ी का अगला पहिया गड्ढे में चला गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों जब देखा तो घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पाकर एका पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल रमन पुत्र नरेंद्र सिंह, विमल...