फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: नवरात्र शुरू होने पर सुहाग नगरी का बाजार उठान पर आने लगा है। नगर के कपड़ा बाजार में अच्छा उठान आ गया है। नवरात्र में कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है। जिससे बाजार की रौनक वापस लौटने लगी है। नवरात्र से शुभ कार्य प्रारंभ हो गए हैं। इसी के साथ अब महिलाओं ने सहालग और करवा चौथ को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है। खास कर शहर में कपड़ा की दुकानों पर साड़ियों की बिक्री खूब होने लगी है। जिससे कपड़ा बाजार में उठान आ गया है। कपड़ा कारोबारियों ने सहालग और करवा चौथ को लेकर महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की साड़ियों की लंबी रेंज मार्केट में उतार दी है। रंग बिरंगी साड़ियां सूरत, बेंगलुरू, बनारस, कोलकाता से मंगाई गई हैं। महिलाओं को बाजार में गुजरात के सूरत और बेंगलूरु से मंगाई गई साड़ियां काफी पसंद आ रही है। शहर के कारोबार...