फिरोजाबाद, अक्टूबर 21 -- Firozabad News: शारदीय नवरात्र महोत्सव के समापन पर नवदुर्गा मंदिर परिवार समिति ने मंगलवार को नगर में कन्या लांगुर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 108 कन्या एवं लांगुरों का भक्तिभाव से पूजन किया गया। नगर में नवदुर्गा मंदिर परिवार समिति द्वारा दुर्गा नगर स्थित नवदुर्गा मंदिर पर नवरात्र महोत्सव का 10 दिवसीय आयोजन किया। समारोह का समापन मंगलवार को राजेंद्र विश्राम गृह, हनुमान रोड पर किया। कार्यक्रम में 108 कन्या, लांगुरों पूजन किया गया। इसके बाद सभी को भोजन के खिलाया। सभी कन्या लांगुर को उपहार दिए गए। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें माता रानी के तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: महंगापुर में माता के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु इससे पूर्व नवरात्र में नवमी की...