फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: गुरुवार को जिलाधिकारी ने सुहाग नगर चौराहा से जैन मंदिर तक निर्माणाधीन दो लेन उपरिगामी सेतु कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराने के आदेश देते हुए कहा कि नवंबर 2026 के अंत तक सेतु को आम जनमानस के लिए शुरू कर दिया जाए। सुहाग नगर चौराहा से जैन मंदिर तक 1291.69 मीटर लंबाई में दो लेन फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने कहा कि निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दिनांक 29 मार्च को हुई थी। इसकी स्वीकृति 98 फीसद तथा वित्तीय प्रगति 92 फीसद पूर्ण हो गई है। सेतु के फाउंडेशन एवं स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो गया है तथा क्रैश बैरियर का कार्य चल रहा है। सेतु निगम अधिका...