फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: थाना नगला सिंघी क्षेत्र में दीपावली पर जलती मोमबत्ती से दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। एक महिला का हाथ झुलस गया है। ठार लोकमन सिंह में छप्परनुमा मकान और रामेश्वर मार्केट स्थित शिवानी आटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से घरेलू सामान और दुकान का सामान जल गया। ठारलोकमन सिंह निवासी जौनवती ने बताया कि लक्ष्मी पूजन के बाद छत के किनारे रखी मोमबत्ती अचानक छप्पर पर गिर गई, जिससे आग लग गई। घर में रखा सामान और कपड़े जल गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। रामेश्वर मार्केट सब्जी मंडी स्थित शिवानी आटो पार्ट्स में आग लग गई। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: लक्ष्मणझूला चौक में तीन दुकानों में आग से हड़कंप दुकान के मालिक सतीश ने बताया कि पूजन के बाद दुकान की अलमारी में मोमबत्ती रखकर वह घर चले गए थे। कुछ देर बाद मोमबत्ती गिर...