Firozabad News: नगर पंचायत ने सपा नेता को दुकानों का आवंटन किया रद्द
फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: जसराना नगर पंचायत जसराना ने आखिर सपा नेता सलीम राईन को आवंटित दुकान का आवंटन रद्द कर दिया है। नगर पंचायत ने कार्रवाई के पीछे दुकान के मूल ढांचे में अवैध तरीके से बदलाव करना बताया है। सपा नेता पर जुर्माना भी लगाया है। बताते चलें कि सपा नेता एवं उनके परिजनों को दुकान आवंटन के मामले में नगर पंचायत प्रशासन पहले से सवालों के घेरे में था। कस्बा के मोहल्ला बेलमपुरी निवासी सलीम राईन और उनके परिजनों के नाम नगर पंचायत द्वारा पांच दुकानें आवंटित की गई थीं। पिछले दिनों सपा नेता अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आए थे तथा भाजपा और हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनके खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई तथा शांतिभंग की कार्रवाई के तहत उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल जाने के बाद से ही भाजपा नेता नगर पंचायत प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.