फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: लक्ष्य के हिसाब से कम वसूली करने वाले कर संग्रहकर्ता एवं राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों द्वारा कड़ा रुख अपना लिया है। नगर निगम में बैठक में जल मूल्य से संबंधित वसूली के कार्यों की समीक्षा की गई। 11 कर संग्रहकर्ताओं की वसूली मासिक लक्ष्य से काफी कम मिली। सहायक नगर आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर टैक्स वसूली के कार्यों को अधिक से अधिक करने संबंधी सभी कर संग्रहकर्ता एवं राजस्व निरीक्षकों को मासिक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। सभी को निर्देश दिए हैं कि वह प्रति माह दो लाख रुपए टैक्स के रूप में जमा करेंगे। सहायक नगर आयुक्त एवं टैक्स प्रभारी निहालचंद ने बैठक में जब वसूली के कार्यों की समीक्षा की तो लगभग 11 कर...