फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: सीएल जैन महाविद्यालय से शुरू होकर एसपी सिटी दफ्तर तक जाने वाले फ्लाईओवर का शुभारंभ गुरुवार को समारोह पूर्वक हुआ। जैसे ही फ्लाईओवर आम जनता के लिए खुला तो लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर गई। फ्लाई ओवर पर चढ़ने वाला हर व्यक्ति उत्साहित था तो शहर को मिला यह विकास रंग-बिरंगी रोशनी में झिलमिला रहा था तो गुब्बारे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या से परेशान लोगों की समस्याओं को देखते हुए सदर विधायक के लंबे प्रयास के बाद में शहर को यह सौगात मिल सकी। फिरोजाबाद में सुभाष तिराहा एवं सुहाग नगर चौराहा पर जाम की समस्या को देखते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने फ्लाईओवर के लिए शासन में पहल की थी। उनकी पहल पर फिरोजाबाद को फ्लाईओवर की सौगात मिली तो तेजी से निर्माण कार्य कराकर गुरुवार को इ...