फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किए गए छह दिवसीय तंबाकू मुक्त अभियान के दूसरे दिन जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को धूम्रपान के प्रति सचेत कर उन्हें जागरूक किया। लोगों को जागरूक किया कि तंबाकू सेवन असमय मौत को बुलाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामबदन राम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में अभियान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया गया। जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। लोगों से आह्वान किया कि धूम्रपान से जितना दूर रहेंगे, उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ग्रामीण अंचलों में लोगों को शपथ दिलाई गई कि वह तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्र...