Firozabad News: धूमधाम से निकली रेलवे की राम बरात
फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: रेल रामलीला की राम बरात धूमधाम के साथ निकाली गई। बरात में लगभग एक दर्जन आकर्षक झांकियों को शामिल किया। बरात कोठी नंबर 60 से शुरू हुई तथा रेलवे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कंपनी बाग आकर संपन्न हुई। राम बरात का उद्घाटन डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने किया। बरात में बैंडबाजों के साथ भगवान शिव, गणेश, मां दुर्गा के साथ करीब एक दर्जन आकर्षण झांकियों को शामिल किया गया। भगवान राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुधन के साथ गुरू की झांकी थी। बरात को देखने के लिये बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। बरात मार्ग को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकली राम बारात जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी। बरात का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.