फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: तदर्थ प्रशासनिक सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान गणेश की शोभायात्रा शाम छह बजे राधाकृष्ण मंदिर सदर बाजार से शुरू हुई। विधायक सदर मनीष असीजा ने भगवान गणेश की आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। घंटाघर चौराहा से सदर बाजार, मोहल्ला गंज से डाकखाने चौराहा से होते हुए कोटला रोड होते हुए रामलीला परिसर में हनुमान मंदिर पर पहुंची। यहां पर गणेश पूजन हुआ। गणेश पूजन के बाद शोभायात्रा मोहल्ला दुली, चौबान मोहल्ला एवं राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पर भगवान गणेश के डोले पर पुष्प वर्षा की। भक्तजनों ने भगवान गणेश की आरती उतारी। समिति अध्यक्ष एवं नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी संतोष कुमार सि...