फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- Firozabad News: शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। समस्या कम होने के बजाय दिनों दिन बढ़ती जा रही है। प्रमुख मार्गों के अलावा समस्या गालियों तक दिखाई दी। फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से आ रहीं रुकावट और मंगल बाजार के जाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा जाम से बचने के लिए वाहन चालक गलियों में होकर दौड़ते नजर आए। इसके कारण गालियों के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन अभी तक सक्षम विभागीय अधिकारियों द्वारा इस संदर्भ में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यह भी पढ़ें- बारिश में सड़कें बनीं तालाब, जाम में फंसे लोग मंगलवार को जाम की समस्या में गंभीर रूप धारण कर लिया जिसका मुख्य कारण मंगल बाजार रहा और फ्लाई ओवर नि...