फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को अचानक रसूलपुर चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जाने वाली स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सीमा के अंतर्गत पूरे कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों के साथ डीएम ने रसूलपुर थाने से अपना निरीक्षण शुरू किया जहां काम की गति बेहद धीमी मिली। उन्हें मानक के अनुरूप गुणवत्ता भी नहीं मिली। निर्माण कंपनी प्रीति बिल्डकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर को उन्होंने चेतावनी दी कि काम की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण ...