Firozabad News: धान की मशीन के पहिया के नीचे आने से महिला की मौत
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: एका थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम धान की कटाई के दौरान मशीन के पिछले पहिया के नीचे दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव नगला देवा निवासी दिवारीलाल के खेत में मशीन से धान की कटाई हो रही थी। मशीन के पीछे महिलाएं, पुरुष चारा एकत्रित कर रहे थे। उसी दौरान 60 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह मशीन के पिछले पहिया के नीचे दब गई। कमर के ऊपर से पहिया निकलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर खेत में मौजूद अन्य महिलाओं, पुरुषों में खलबली मच गई। उन्होंने शोर मचाकर मशीन को रूकवाया। हादसे के बारे में जानकारी होने पर घायल का पुत्र रामनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.