फिरोजाबाद, सितम्बर 2 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में सोशल मीडिया पर ऑन लाइन सट्टा लगाने वाले लोगों की लिस्ट जारी होने पर पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लिस्ट में मौजूद लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो सट्टेबाजों को दबोच लिया। वही 14 लोगों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सोशल मीडिया पर नाम आने के बाद कारोबार से जुड़े लोग अपने घरों को छोड़कर फरार हो गए है। वही बताया जाता है कि पुलिस की कार्यवाही में पकड़े गए सट्टा माफिया ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के उद्देश्य से ऑन लाइन सट्टा का कारोबार नगर में फैला दिया है। जबकि पूर्व में केंद्र खुले हुए थे जहां पर पर्ची काटी जाती थी। सट्टा का नम्बर खुलने के बाद ग्राहकों को रकम दी जाती थी। पुलिस ने सटोरिया विमल पुत्र विनेश निवासी एटा चौराहा और उस...