फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- Firozabad News: सोमवार रात जसराना-शिकोहाबाद स्थित कोल्ड स्टोर के सामने तेज रफ्तार से दौड़ती दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और छात्र एवं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव प्रानपुर निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार महाराज सिंह बीएसए का छात्र था। सोमवार को उसकी बहन रजनी नसीरपुर स्थित अपनी ससुराल जा रही थी। सचिन उसे जसराना छोड़ने के लिए गया था। देर शाम वह सामान लेकर घर वापस लौट रहा था। वह जसराना-शिकोहाबाद मार्ग पर एमपी कोल्ड स्टोर के निकट ...