Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल
फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन माह की बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए। थाना खैगरढ़ के गांव कमालपुर निवासी रामप्रकाश गुरुवार दोपहर बाइक से अपनी पुत्रवधू भूरी देवी और तीन माह की नातिन के साथ फिरोजाबाद दवा दिलाने के लिए आ रहा था। उसी दौरान सांती पुल के नीचे मक्खनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि रामप्रकाश, उसकी पुत्रवधू और नातिन बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। दूसरी बाइक पर सवार मिलन पुत्र राजेश निवासी नगला उदयवन और अजय पुत्र सुरेंद्र निवासी मोहब्बतपुर थाना जसवंत जिला इटाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.