Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में कारपेंटर की मौत, साथी घायल
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में कारपेंटर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। उत्तर थाना के मोहल्ला झलकारी नगर निवासी 26 वर्षीय नीरज प्रजापति पुत्र मुंशीलाल सोमवार दोपहर अपने पड़ोसी अंशू के साथ नारखी क्षेत्र में जा रहा था। पचवान के निकट सामने तेज रफ्तार से दौड़ती आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो हो गई। नीरज और अंशू बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरे। उन्हें घायल अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.