फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- Firozabad News: दहेज हत्या के मामले में जिला जेल में बंद बंदी की मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। साथ ही दूसरे बंदी की एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जेल अधीक्षक द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच कराने के लिए डीएम को पत्राचार किया था। इसी क्रम में एसडीएम सदर ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम सदर सुदर्शन कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में कारावास काट रहे बंदी मोहम्मद हसन उर्फ भूरी पुत्र इकराम हसन निवासी गुदाऊं थाना जलेसर जिला एटा की मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसकी मौत होने जेल अधीक्षक द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच कराने के लिए डीएम को पत्राचार किया था। डीएम ने प्रश्नगत घटना की नियमानुसार जांच पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं...