Firozabad News: दो दोषियों को तीन-तीन वर्ष का कारावास
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कोर्ट संख्या-8 रमेशचंद्र ने बुधवार को बसई मोहम्मदपुर थाना से संबंधित मुकदमा में दोषी अभियुक्त हिमाचल पुत्र रामगोपाल निवासी धौनई थाना नगला खंगर, वरुणकांत पुत्र महेंद्र सिंह निवासी धुनपई थाना मक्खनपुर को तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 2000-2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। जिसे जमा नहीं करने पर अभियुक्तों को डेढ़ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजक अजय कुमार शर्मा, विवेचक एसआई राजेंद्र सिंह एवं कोर्ट पैरोकार बच्चन सिंह का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.