फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: जनपद से दो तहसीलदार एवं एक नायब तहसीलदार का तबादला हो गया। सदर तहसील में तैनात अजय कुमार चतुर्थ का स्थानांतरण अलीगढ़ जनपद के लिए हुआ है। वहीं तहसील जसराना में तैनात तहसीलदार रवीश कुमार का स्थानांतरण अंबेडकर नगर के लिए हुआ है। तहसील सदर में कार्यरत नायब तहसीलदार हिरदेश कुमार का स्थानांतरण मंडलीय लेखपाल राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय बरेली के लिए हुआ है। सुल्तानपुर में तैनात तहसीलदार देवानंद तिवारी का स्थानांतरण फिरोजाबाद के लिए किया है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण कार्य विभाग के चार लिपिक का तबादला, उनकी जगह तीन की पोस्टिंग यह भी पढ़ें- तहसीलदार सुरभि राय का आगरा ट्रांसफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...