Firozabad News: दूसरे दिन भी जारी रही रेलवे कोच में आग के कारणों की जांच
फिरोजाबाद, सितम्बर 14 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में रेलवे स्टेशन के यार्ड पर शनिवार को केम्पिंग कोच के डिब्बे में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के मामले की सोमवार को दूसरे दिन भी जांच जारी रही। जांच अधिकारियों ने कोच का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से गहनता से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक टीम मामले की जांच में जुटी हुई थी। बताते चलें कि शनिवार को रेलवे स्टेशन के यार्ड पर खड़ी कैंपिंग कोच के एक डिब्बे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग से कोच में रखा एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। जिसकी चपेट में आकर सोनीपथ जाने के लिए आया राहुल नाम का युवक घायल हो गया था। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच पूरी नहीं हुई है। टीम अपनी जांच कर उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.