फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: वार्ड संख्या 32 हिमायूंपुर में लापरवाही का अंधेरा दूर हो गया। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद में नगर निगम प्रकाश विभाग हरकत में आया तथा आनन-फानन में स्ट्रीट लाइट लगवा दी गईं। इससे हिमायूंपुर की दर्जनों गलियां भी दूधिया रोशनी से जगमगा उठीं। नगर निगम प्रकाश विभाग की टीम ने सुबह होते ही खराब लाइटों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। क्षेत्र में लगभग 20 से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब होने से अधिकांश गलियों में अंधेरा पड़ा हुआ था। अंधेरा होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नवरात्र के पर्व पर भी नगर निगम के प्रकाश विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया था। रात के अंधेरे में रामलीला से आने वालों को परेशानी हो रही थी तो सुबह अंधेरे निकलने वाले श्रद्धालु भी परेशान थे। क्षेत्रीय पार्षद न...