फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। ग्राम लाभौआ में शुक्रवार की रात चोरों ने एक परचून की दुकान में नकब लगाकर हजारों की नगदी, सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। जहेश पुत्र खूबचंद्र निवासी गांव लभौआ की आम्बेडकर पार्क के सामने परचून की दुकान है। वह शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। मध्य रात में चोरों ने दुकान की दीवार में नक़ब लगाकर दुकान से करीब 25 हजार की नगदी, हजारों का सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- Meerut News: दो दुकानों को चारों ने बनाया निशाना चोरी की घटना की जानकारी उसे सुबह उस समय हुई जब वह दुकान को खोलने के लिए आया। दुकान में नकब, सामान, गुल्लक टूटी देखकर वह हैरत में...