Firozabad News: दुकान में घुसकर कर्मचारियों से की अभद्रता
फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में बाबा क्लेक्शन पर एक ग्राहक द्वारा दुकान पर आकर कर्मचारियों से अभद्रता करने के मामले में कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अक्षय कुमार वर्मा की पक्का तालाब के पास बाबा क्लेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उसकी दुकान पर एक ग्राहक आया। आरोप है कि ग्राहक नशे की हालत में था। वह आकर गाली गलौज करने लगा। जब दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उसका विरोध किया तो अपने कपड़े में छिपाकर रखे एक प्लास्टिक के पाइप से कर्मियों पर हमला कर दिया। लेकिन कर्मचारियों ने उसकी घेराबंदी कर पाइप छीन लिया। उसे रोकने का प्रयास किया तो उससे भी अभद्रता कर दी। कारोबारी ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.