Firozabad News: दुकान में आग लगाने वाला गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने एक दुकान में आग लगाने वाले आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया। अजय कुमार जैन पुत्र सूरजपाल जैन निवासी जैन स्ट्रीट बड़ा बाजार ने कहा था कि उनकी दुकान इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के सामने स्थित है। 3 जुलाई की रात किसी ने दुकान में आग लगा दी है। जिससे दुकान में रखे डिब्बे पिघल गये। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हुई थी। आरोपी अनुज कुमार उर्फ शीटू पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी आर्यन गैस एजेन्सी के पास मोहल्ला शंभूनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.