Firozabad News: दुकान पर काम करने वाले युवक ने किया लाखों का तार चोरी
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: शिकोहाबाद की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले युवक ने धीरे धीरे कर दुकान से लाखों का बिजली के तार चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर उसने युवक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पारस अग्रवाल पुत्र गिर्राज कुमार अग्रवाल निवासी गढ़ैया की एटा रोड पर मां भगवती इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान करते हैं। उनके यहां एक युवक काफी समय से काम कर रहा था। युवक ने धीरे धीरे कर दुकान से बिजली के तार की चोरी करना शुरू कर दिया। युवक 3 से 4 बंडल तारों के रोज चोरी कर ले जाने लगा। कारोबारी का काम बड़ा होने से उसे 6 माह तक चोरी की भनक तक नहीं लगी। दुकान में काम करने वाले युवक ने 5 से 6 लाख रुपए का तार चोरी कर लिया। कारोबारी ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.