फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- Firozabad News: मटसेना थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने पुलिस लाइन से चंद कदमों की दूरी पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान में पीछे की दीवार को तोड़कर चोरी कर ली। जानकारी होने पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी पहुंच गए। उन्होंने दुकान स्वामी से जानकारी लेते हुए आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। दुकान स्वामी का कहना है कि इससे पहले भी दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की जा चुकी है। अभी तक उसका भी खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुकान से चोरी होने के बारे में सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...