Firozabad News: दीवार गिरने से दादी और नाती की मौत से परिवार में कोहराम
फिरोजाबाद, जुलाई 22 -- Firozabad News: जसराना क्षेत्र में अपनी दादी के साथ गली में खेल रहे बालक के ऊपर पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए। चीख पुकार मचने पर मलबे दबे मासूम एवं दादी को निकालकर ग्रामीणों ने चिकित्सक के पास भिजवाया। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना थाना जसराना के गांव नगला मधू में हुई। बुधवार की सुबह नौ बजे सोनकली (56) पत्नी कालीचरण घर के बाहर गली में बैठी थी। इसी दौरान उनके भतीजे इंदल सिंह का दो वर्षीय बेटा कार्तिक उनके पास आ गया। दादी अपने नाती के साथ खेल में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। धमके की आवाज से चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में लोगों ने मलबे में दबे मासूम एवं वृद्धा को बाहर निकाला।परिजन घायलावस्था में उपचार के लिए दोनों को जसराना लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.