फिरोजाबाद, नवम्बर 1 -- Firozabad News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाने के साथ ही लगातार निगरानी की जा रही है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी सादे कपड़ों में जगह-जगह तैनात किया है। त्योहारी सीजन में बाजारों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रहती है। खरीदारी के दौरान छेड़छाड़, चैन स्नैचिंग, जेबकतरी और अन्य घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: कोई समस्या हो तो बताएं, पुलिस सुरक्षा को तैयार इसको देखते हुए सदर बाजार, जलेसर रोड, स्टेशन...