Firozabad News: दीपावली पर भगवान महावीर के जयकारों से गूंजे जैन मंदिर
फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: सुहाग नगरी में जैन धर्म के अंतिम एवं चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव और दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के जैन मंदिरों में भक्तिमय माहौल के बीच विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर परिसर भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के गूंजते रहे। धार्मिक परंपरा के अनुसार जैन समाज दीपावली का यह उत्सव भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण यानी मोक्ष प्राप्त करने को लेकर मनाता है। सोमवार की सुबहनगर के जैन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक, शांतिधारा, समुच्चय पूजन किया गया। महावीर स्वामी की आराधना, आह्वान, विशेष पूजन, निर्वाण कांड पाठ का वाचन और मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाने की रस्में की गईं। यह भी पढ़ें- Noida News: भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक पर लड्डू दिगंबर जैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.