Firozabad News: दिल्ली से घर आए सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- Firozabad News: रजावली थाना में दिल्ली से घर आए सब्जी विक्रेता ने रविवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने उसके घर और कमरे का ताला खुला देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। आसपास के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो फंदे से उसका शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाई। गांव खेरा लंगर निवासी 36 वर्षीय शेर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह दिल्ली के नेम सराय में अपनी पत्नी साधना और दो पुत्र एक पुत्री के साथ रहकर सब्जी की बिक्री करता था। जबकि उसके दो भाई आगरा में मजदूरी और पिता जम्मू कश्मीर में फेरी लगाते हैं। शनिवार को शेर सिंह दिल्ली से अकेला घर पहुंचा। उसने गले में साड़ी का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.