फिरोजाबाद, अगस्त 7 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, शुक्रवार का सवेरा भी बादलों के साथ हुआ। सुबह छह बजे रिमझिम फुहारों से लगा कि बरसात होगी, लेकिन बरसात नहीं हुई तो दोपहर में बूंदाबांदी एवं फुहारों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बरसात के चलते फंस गए तो हाईवे पर दुपहिया वाहन सवार भीगते दिखाई दिए। दोपहर बाद भी फुहारों का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को दोपहर तक झमाझम बरसात के बाद में गर्मी से कुछ राहत मिली है। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को गुरुवार रात में गर्मी से राहत मिली तो शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से ही घने बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दिनभर खिली धूप से बढ़ी उमस सुबह रिमझिम फुहारों का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन सात बजे से पहले ही बंद हो गया। हालांकि घने बादलों को देख तेज बरसात की उम्मीद थ...