फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: दिगंबर जैन प्राचीन मेला महोत्सव को भव्य एवं एतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 दिसंबर से तीन जवरी तक लगने वाला जैन मेला प्राचीन धार्मिक परपंरा को कायम रखते हुए धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मेला महोत्सव समिति अध्यक्ष मनोज मित्तल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मिला। मेला महोत्सव के लिए उन्हें आमंत्रित किया। मीडिया प्रभारी कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने मेले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता से उन्हें अवगत कराते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया।महामंत्री अशोक जैन भदावर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने संस्कृति विभाग से सुंदर मंचीय कार्यक्रम कराने एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कोषाध्यक्ष राहुल ज...