Firozabad News: दादी की डांट से नाराज हो घर से गया किशोर
फिरोजाबाद, नवम्बर 29 -- Firozabad News: थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बैरई में दादी की डांट से नाराज होकर किशोर घर से कहीं चला गया। परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। सुनील कुमार पुत्र भूरी सिंह का 13 वर्षीय पुत्र शिवम 25 नवंबर को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी दादी ने उसे डांट दिया था। जिससे वह नाराज होकर कहीं चला गया। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने परिचितों और रिश्तेदारियों में उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लग सका है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.