Firozabad News: दहेज हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व एक विवाहिता की मौत हो गई थी। मायका पक्ष के लोगों ने पति, ससुर सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को इलाका पुलिस को सूचना मिली कि दहेज हत्या में वांछित चल रहा मृतका का ससुर नाले के पास नगला भाऊ चौराहा पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम इसरार हुसैन पुत्र अली हसन निवासी मोहल्ला टीला बताया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दहेज के मामले में मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व मृतका के पुत्र को जेल भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.