फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के दिखतौली की एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर सहित ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनम पुत्री अली शेर नवी निवासी उर्दू नगर पानी की टंकी के पास थाना रामगढ का निकाह 16 नवंबर 2021 को इशरद अली पुत्र जाहिद अली निवासी दिखतौली के साथ हुआ था। निकाह में पूरा सामान दिया था। इसके साथ ही विवाहिता को भी आभूषण दिए थे। लेकिन शादी के बाद से ही पति इरशाद अली, सास मरीयम बेगम, जेठानी मर्जीना, नूर हसन, जरीना बेगम, मोहम्मद असद दिए हुए दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में एक प्लाट की मांग करने लगे। आशादी के 5 माह ससुरालियों ने भोजन में विषाक्त पद...