फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: जिले के आला अधिकारी गांव चौपाल एवं समाधान दिवस में अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि फरियादियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ें, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। दस दिन से फुंके ट्रांसफारमर के चलते अंधेरे में रहे रहे शिकोहाबाद के एक गावं के वाशिंदों की जब विद्युत अधिकारियों ने नहीं सुनी तो उन्होंने मुख्यालय पहुंच कर गुहार लगाई। शिकोहाबाद के आमरी गांव में दस दिन पहले ट्रांसफारमर फुंक गया। विद्युत विभाग को जानकारी देने के बाद भी अभी तक ट्रांसफारमर को नहीं बदला गया है। कई दिन से विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनवाई का इंतजार कर रहे लोगों का धेर्य बुधवार को जवाब दे गया। बुधवार को ग्रामीण मुख्यालय प पहुंच गए। मुख्यालय पर जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए जल्द से ज...